EducationUP Live

चरणबद्ध रूप से खुलेगा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय , यूजीसी के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा सुनिश्चित

एसओपी तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय, संकाय, विभाग व छात्रावास स्तर पर होगा समितियों का गठन

वाराणसी। कोविड19 वैश्विक महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को पुन: खोलने को लेकर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में आज विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रेक्टर प्रो. वी. के. शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एम. के. सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. ओ. पी. राय, संस्थानों के निदेशक, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, छात्रावास प्रशासक व विश्वविद्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को पुनः खोलने के संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मद्देनज़र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोला जाए। कोविड-19 वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने व छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एसओपी बनाने व उनके अनुपालन की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय, संकाय, विभाग व छात्रावास स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों की अनुशंसाओं के आधार पर विश्वविद्यालय को चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा। लंबे समय से बंद पड़े छात्रावासों की स्वच्छता व सफाई का काम पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। संस्थानों के निदेशकों व संकाय प्रमुखों की ओर से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि ऑनलाइन माध्यम से पठन पाठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। इस संबंध में विभाग अपनी आवश्यकताओं से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button