
पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
महाराजगंज। आज नौतनवा में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा एक आवश्यक बैठक पेराड़ी चौराहे के पास किया गया जिसमें पत्रकार उत्पीड़न को लेकर चर्चा हुआ जिसमे सभी पत्रकारों ने पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही और साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी कीमत पर किसी भी पत्रकारों के ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमे और तस्करों द्वारा किया जा रहा है उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इस बैठक में उपस्थित सुनील शर्मा,मनोज पांडे,अशोक कुमार गुप्ता,उमेश मद्धेशिया, श्रवण यादव,बबलू राव,आकाश पाण्डेय,विष्णु पाण्डेय,श्रीचंद बरनवाल,विजय बरनवाल, गणेश पटेल,कृष्ण कुमार पाण्डेय पवन विश्वकर्मा, संजय कुमार ,अंगद शर्मा ,कैलाश मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।



