UP Live

बिजली विभाग दुद्धी के जेई आर. हरेश की वाराणसी में मौत

वाराणसी के एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह से थे भर्ती

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय विद्युत विभाग में अवर अभियंता पद पर तैनात शालीन व्यक्तित्व के धनी आर. हरेश की रविवार की तड़के मौत हो गई। उनके निधन का समाचार सुनते ही जहां विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया वहीं आमजन में उनकी लोकप्रियता के चलते शोक की लहर दौड़ गयी। ओबरा निवासी इंजीनियर आर. हरेश पिपरी डिवीजन के विद्युत उपखण्ड दुद्धी में वर्ष 2012-13 से बतौर अवर अभियंता कार्यरत थे।

इनके पिता विगत कई वर्षों से ओबरा पावर प्लांट में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने वाराणसी स्थित मैक्सवेल हॉस्पिटल में ले जाकर इन्हें भर्ती कराया बताया। जाता है कि जांच में कोविड-19 धनात्मक भी पाया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह 7:00 बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर एसडीओ चंद्रशेखर जी, टीजी (टू) अनिल सिंह व कमला कांत पाठक, बड़े बाबू जितेंद्र, लाइनमैन अहमद, गंगा भोला आदि विभागीय जनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button