Sports

IPL-ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए खुद को किया साबित,आरसीबी,मुंबई को झटका

मुंबई । मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 81 रनों की पारी खेलकर ये दिखा दिया कि मुंबई ने घाटे का सौदा नहीं किया है। किशन आईपीएल 2022 की निलामी में सबसे मंहगे बिके थे। मुंबई ने उनको 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान की पारी से भारत के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान प्रभावित नजर आए। इरफान ने टाटा आईपीएल-2022 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता- स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में कहा, ईशान की इस पारी के बाद सबसे ज्यादा खुश मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट होगी क्योंकि उन्होंने ईशान के लिए आक्शन में बड़ा दांव लगाया। पूरी प्लानिंग के साथ आए थे कि हम ईशान किशन के पीछे जाने वाले हैं चाहें कोई भी टीम कितना भी उनके पीछे जाए, हम आखिर तक छोड़ेंगे नहीं। और फिर वे ईशान को लेकर आए और फिर वे क्या चाहते थे, यही चाहते थे ना कि अच्छी पारी के साथ शुरुआत हो औऱ ठीक वैसा ही हुआ। ईशान ने एक पावरपैक्ड लेकिन मैच्योर इनिंग खेली।

इरफान के अलावा भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी ईशान की तारीफ की। भज्जी ने क्रिकेट लाइव शो में कहा, ईशान एक मैच्योर खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं। रोहित शर्मा जब आउट हुए तो उन्होंने बल्लेबाजी पूरी तरह अपने ऊपर ले ली और यह डिसाइड कर लिया कि मुझे अंत तक खेलना है। एक ओपनर का अंत तक खेलना यह साबित करता है कि वह कितने काबिल खिलाड़ी हैं। मैं तो इस बंदे का फैन हूं। एक मैच में जिस दिन मैने इसको बोलिंग की थी, उस दिन इसने मेरी बोलिंग पर दो चार छक्के ऐसे लगाए थे कि मैंने सोचा था कि यह एक दिन बड़ा प्लेअर बनेगा और आज जब यह बल्लेबाजी करते हैं तो मैं उन्हें देखने के लिए बैठ जाता हूं क्योंकि यह कमाल का प्लेयर है।

पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले ने पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर तीन विकेट से हरा दिया है। 206 रन के विशाल लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। पंजाब की जीत के हीरो ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान रहे।आरसीबी के दिए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने सधी और तेज शुरुआत की। कप्तान मयंक अग्रवाल (32 रन) और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को हसरंगा ने तोड़ा। इसके बाद धवन ने भानुपक्षे के साथ मिलकर साझेदारी बढ़ाई लेकिन धवन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। धवन 43 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार बने।

इसके बाद लिविंगस्टोन और भानुका ने ताबड़तोड़ हाथ दिखाए और टीम को जीत के करीब ले गए। लेकिन तभी मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों पर भानुका और राज अंगद बावा को पवेलियन की राह दिखाई। राज अंगद अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं लेकिन अपने पहले आईपीएल मैच में वो खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद ओडियन स्मिथ (8 गेंद में 25 रन) और शाहरुख खान (24 रन) ने टीम को जीत दिला दी।इससे पहले, टॉस हारकर आरसीबी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 205 रन बनाए। बंगलौर के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 57 गेंद में 88 रन बनाए। जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 14 गेंद में 32 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की ओर से पारी में कुल 9 चौके और 13 छक्के लगे। वहीं, पंजाब की ओर से अर्शदीप और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिले।

मुंबई को दोहरा झटका, पहले मिली हार व उसके बाद कप्तान पर लगा जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका लगा है, पहले टीम के हाथ से निश्चित लग रही जीत फिसली, उसके बाद धीमी ओवरगति के कारण कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।”

बयान में आगे कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”मैच की बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 178 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसके बाद लगातार विकेट भी गिरते रहे. मैच अंत तक पहुंचा तो दिल्ली को 30 गेंदों में 56 रनों की जरूरत थी और उसके 6 विकेट भी गिर गए थे, लेकिन यहां से ललित यादव (नाबाद 48) और अक्षर पटेल (नाबाद 38) ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला दी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button