Sports

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के बजाय अपमानित कर रही आप पार्टी – भाजपा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि ‘आप’ खिलाड़ियों को प्रांतों में बांटकर असल में तिरंगे का अपमान कर रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सहायता देने के बजाय उनका अपमान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली खिलाड़ी दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से मिली बधाई के बाद सहायता नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली का वे प्रतिनिधित्व करती रही हैं लेकिन उन्हें दिल्ली सरकार से सहायता नहीं मिली। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने उन पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि वे उत्तर प्रदेश के लिए खेलती हैं और उनके दिल्ली से खेलने के सबूत मांगे थे।

इसी मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को यहां प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने तिरंगे के सम्मान के लिए अपना जी जान लगाने का काम किया, उनको प्रांतों में बांटकर अपमानित करने का दुस्साहस आम आदमी पार्टी करती है।

शहजाद ने कहा कि दिव्याजी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि जब हम मेडल जीत जाते हैं तो बधाई मिल जाती है और जब हमें सहायता की जरूरत होती है तो आप तो फोन भी नहीं उठाते हैं। दिव्या काकरान ने 2018 में भी जब देश का मान, सम्मान बढ़ाने के कार्य किए थे, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनके लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया था।

दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सच बोल दिया, इसके लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सोशल मीडिया, मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर उन पर हावी हो गया है। आप के प्रवक्ता सौरभा भारद्वाज ने उनसे दिल्ली के होने के सबूत मांगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button