Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, इन टीमों ने भी किया क्वालीफाई

आईसीसी ने अगले साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलने वाली महिला क्रिकेट टीमों के नामों की घोषणा कर दी है। इन टीमों में भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम की घोषणा करने वाली आईसीसी पहली संस्था है। जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जाना है। 22 साल के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट टीमें इसमें भाग लेने जा रही है। इससे पूर्व साल 1998 में पुरुष टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी थी।

इंग्लैंड के अलावा शीर्ष-5 टीमों को मिली जगह

अगले साल आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 5 टीमें होंगी जो मेजबान इंग्लैंड के साथ इसका हिस्सा बनेंगी। इस प्रतियोगिता में 1 अप्रैल 2021 को आईसीसी द्वारा जारी महिला टी-20 टीम रैकिंग में टॉप स्थान हासिल करने वाली टीमों को ही क्वालीफिकेशन मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल आईसीसी टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, इंग्लैंड नंबर 2 पर और भारत तीसरे नंबर पर काबिज है। वेस्टइंडीज को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्वालिफायर मुकाबला जीतना होगा।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे एक स्थान के लिए उस टीम को प्रवेश दिया जाएगा, जो कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफायर मुकाबला जीतेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button