
पोचेफस्ट्रूम : पार्शवी चोपड़ा (20 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद श्वेता सेहरावत (61 नाबाद) और सौम्या तिवारी (22) की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने महिला टी-20 अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंद कर शान के साथ फाइनल में प्रवेश किया।सेनवेस पार्क में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुये निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन बनाये।जवाब में भारतीय लड़कियों ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 110 रन बनाते हुये विजयी लक्ष्य हासिल किया।(वार्ता)



