Sports

भारत ने दूसरे एकदिनी में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

हरारे । भारत ने दूसरे एकदिनी मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहला एकदिनी 10 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्याउची ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।इसके बाद शिखर धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। 83 रनों के कुल स्कोर पर धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तनाका चिवांगा ने इनोसेंट के हाथों कैच करवाया।

भारत को तीसरा झटका जोंग्वे ने दिया। उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर किशन को बोल्ड किया। एक छोर को थाम कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 33 रन बनाने के बाद जोंग्वे की गेंद पर इवान को अपना कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली और रजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और संजू सैमसन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 25.4 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दिला दी।

संजू सैमसन ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। संजू ने 39 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं अक्षर पटेल 7 गेंदों में 1 चौके की बदौलत 6 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38,1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 42 और रयान बर्ल ने 39 रन बनाए।इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और केवल 31 रनों पर इनोसेंट काइया (16), ताकुदज़्वानाशे कैटानो (07), रेजिस चकबवा (02) और वेस्ले मधेवेरे (02) पवेलियन लौट गए।

इसके बाद सीरीज से पहले टॉप फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा (16) को 72 के कुल स्कोर पर कुलदीप यादव ने ईशान किशन के हाथों कैच करवा भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 105 के कुल स्कोर पर दीपक हुड्डा ने जमकर बल्लेबाजी कर रहे शीन विलियम्स (42) को लालच में डालकर शिखर धवन के हाथों डीप में कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 129 के कुल स्कोर ल्यूक जोंगवे (06) को शीर्दुल ठाकुर ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

अक्षर पटेल ने इसके बाद 149 के कुल स्कोर पर ब्रेड इवेंस (09) को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 159 के स्कोर पर विक्टर न्याउची (00) और 161 के स्कोर पर तनाका चिवांगा (04) रन आउट होकर पवेलियन लौटे और जिम्बाब्वे की पारी 38.1 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई।भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 3, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट लिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button