Sports

IND vs AUS : जडेजा का पंजा, भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

नागपुर : ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ऑलआउट कर दिया।दिन का खेल खत्म होने से पहले मेज़बान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (56 नाबाद) के अर्द्धशतक की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये।

ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित ने पहले ओवर में 13 रन जोड़कर आक्रामक शुरुआत की। रोहित ने जहां जोखिम उठाते हुए बड़े शॉट खेले, वहीं केएल राहुल ने धैर्य के साथ विकेट पर समय बिताया। राहुल 71 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, हालांकि रोहित 56 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित दिन का खेल खत्म होने से पहले 69 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन शून्य रन के स्कोर पर उनके साथ मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय के बाद पहली पारी में 177 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37 जबकि एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने पांच जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button