Crime

अलग अलग दो घटनाओं में दो लोगों ने बीमारी व आर्थिक तंगी से अजीज होकर दे दी जान

दुद्धी,सोनभद्र- अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र के सुगवामान में शनिवार को दोपहर में अधेड़ उम्र की एक बीमार महिला अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विमलेश कुमार जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाबर जानकारी देते हुए गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र प्रयाग यादव ने बताया कि मां देवंती देवी (50 वर्ष )जो बीते कई माह से बीमार थी। शनिवार को दिन में करीब 12:00 बजे अपने कमरे में कंडी से नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उधर एक दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया (कर्री) गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक अपने घर के समीप फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कर्री गांव निवासी कमलेश पाल(43 वर्ष) इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुक्रवार की रात वह जिंदगी से हारकर घर के समीप एक जंगली पेड़ में गमछे के सहारे लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button