
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गाँव के पास आज शनिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों में दो की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची क्षेत्रीय पुलिस ने भाग रही ट्रक को पकड़ कर थाने भिजवाया तथा सभी को तत्काल अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। ग्रामीणों के मुताबिक बेलापार गाँव निवासी 35 वर्षीय चंद्रपाल गौतम, 30 वर्षीय कमलेश गौतम एवं नेवादा काजी गाँव निवासी 40 वर्षीय वंशलोचन उर्फ लुट्टर तीनों बाइक पर बैठकर रसिकापुर (तेजीबाजार) मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे नौपेड़वा-बेलापार के बीच बाइक सवार तीनों मजदूर जौनपुर की तरफ तेज गति से जा रही एक ट्रक की चपेट में गए।
घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष बक्शा को दिया। मौके पर आई पुलिस ने तीनों घायलों को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चन्द्रभान और कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल बंशलोचन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।


