PoliticsWomen

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’-कैंपेन गर्ल ने लगाए गंभीर आरोप

कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव ने टिकट के बदले मांगे पैसे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव से पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन को जारी किया था। इस पोस्टर में सबसे आगे कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता प्रियंका मौर्या दिखाई देती हैं। इस पोस्टर के जारी होने के बाद से ही प्रियंका मौर्या पोस्टर गर्ल के नाम से मशहूर हो गई हैं। इसी प्रियंका मौर्या ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पोस्टर गर्ल का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने टिकट के बदले पैसे की मांग की।प्रियंका मौर्या का कहना है कि पैसे ना देने के कारण उन्हें सरोजनी नगर सीट से टिकट नहीं मिला। सबसे गंभीर बात यह है कि आरोप डायरेक्ट प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव पर लगाए गए हैं। पोस्टर गर्ल का साफ कहना है कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।पोस्टर गर्ल प्रियंका ने पार्टी को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से साल 2024 की तैयारी करने के लिए कहा गया।

प्रियंका मौर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी। प्रियंका गांधी वाड्रा जी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘पार्टी में जो धांधली चल रही किसी की हिम्मत नही बोलने की।’प्रियंका मौर्या सिर्फ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन में ही अहम चेहरा नहीं, बल्कि कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी चेहरा रही हैं। लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से उनकी उम्मीदवार तय मानी जा रही थीं, लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया गया है।

खबर के अनुसार कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। डॉ. प्रियंका मौर्या का आरोप है कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने की आड़ में वसूली कर रही है। Source performindia

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button