Crime

दारू के लिए पत्नी से पैसे न मिलने पर पति ने लगाई फांसी

 बड़े भाई ने फंदे पर लटके भाई को उतार की प्राणरक्षा

दुद्धी, सोनभद्र- पत्नी द्वारा दारू का पैसा न दिए जाने से खफा एक युवक ने शनिवार की देर रात फांसी पर लटककर जान देने की असफल प्रयास की। मामला कनहर परियोजना के डूब क्षेत्र सुंदरी का है। 30 वर्षीय हरिदास खरवार पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष खरवार शनिवार की रात 8:00 बजे गांव से शराब-गांजा पीकर अपने घर आया। नशे में वह अपनी पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पत्नी ने पैसा देने से मना किया तो 3 घंटे तक उससे अनावश्यक बहस करता रहा। अंततः रात में करीब 12:00 बजे पत्नी बच्चे अपने बच्चों को लेकर सो गई।

इस बीच करीब 1 घंटे बाद हरिदास घर से निकल कर 500 मीटर दूर रंगीनिया टोला स्थित जंगल में एक पेड़ में गमछे के सहारे फांसी पर लटक गया। इस दौरान पत्नी ने नींद का बहाना कर,पति की हर हरकत पर पैनी निगाह रखी थी।शराबी पति की घर से बाहर निकलते ही पत्नी भी अपने जेठ जयराम व रिश्तेदार जोखन खरवार को लेकर पीछे पीछे चल दी। ये लोग मौके पर पहुंच कर देखे तो हरिदास एक पेड़ में लटक कर छटपटा रहा था, तत्काल बड़े भाई जयराम व जोखन ने उसे गमछा खोलकर पेड़ से उतारा। परिजनों ने 100 नंबर के साथ ही निवर्तमान प्रधान फणीश्वर जायसवाल को भी इसकी सूचना दी।

पुलिस करीब रात में 2:00 बजे मौके पर पहुंची वहां से उन्हें लेकर 3:30 बजे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराई। जहां प्रधान फणीश्वर जायसवाल ने आर्थिक मदद कर उसकी दवा इलाज कराई। रविवार की दोपहर स्थिति सामान्य होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई। बड़े भाई जयराम ने बताया कि शराब का आदी हो चुका हरिदास अब तक मुआवजा के मिले करीब 7 लाख रुपयों में 5 लाख का शराब-गांजा गटक चुका है। उसके इस नशे की हरकत से परिजन अजीज आ चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button