Crime

दिव्यांग टीचर को शादी का झांसा देकर होटल संचालक ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। शहर के तोरवा क्षेत्र में दिव्यांग टीचर को शादी का झांसा देकर होटल संचालक ने दुष्कर्म किया। इससे टीचर गर्भवती हो गई। अब होटल संचालक शादी से इन्कार करते हुए टीचर को जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़िता ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।तोरवा क्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग युवती निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। साल भर पहले उसकी जान-पहचान गीतांजली सिटी में रहने वाले नीरज से हुई। युवक दयालबंद में भोजनालय चलाता है।

युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती ने इसकी जानकारी देकर शादी करने दबाव बनाया। युवती के शादी के लिए कहने पर होटल संचालक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा।साथ ही उसने शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button