Cover Story

गृह मंत्री ने देशवासियों से घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की

नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी नौ से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर इसकी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें।श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान बीते दो वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी नौ से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।” (वार्ता)

कुल 50655 करोड़ रु की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजओं को मंजूरी, अयोध्या में बनेगा रिंग रोड

Related Articles

Back to top button