भुवनेश्वर : फ्रांस ने सोमवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक पूल-ए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में विक्टर शारलेट ने सातवें मिनट में फ्रांस का पहला गोल किया, जबकि कॉनर ब्यूचैंप ने 15वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के लिये गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन विक्टर ने आखिरकार 56वें मिनट में अपना और टीम का दूसरा गोल जमाकर फ्रांस को जीत दिलाई।(वार्ता)



