UP Live

बृजमनगंज का ऐतिहासिक राम जी का डोला 9 नवम्बर को

महाराजगंज। बृजमनगंज का ऐतिहासिक रामलीला नौ नवंबर दिन सोमवार को होगा। गुरुवार शाम रामलीला पड़ाव शिवमंदिर पर रामलीला कमेटी व व्यापारियों की बैठक में कोविड-19 के मद्देनजर दो दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक रामलीला मेला एक दिन में सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनारायण जायसवाल, दिलीप चौधरी, योगेंद्र यादव,विनोद जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, चन्दू सिंह, दिलीप गुप्ता, गणेश जायसवाल, दिनेश कुमार, मनोज जायसवाल,सौरभ जायसवाल,आशीष पत्रकार,जेपी गौड़,आँसू जायसवाल,सूरज सिंह, रवि यादव,क्रांति बाबा, लालचन्द्र जायसवाल, बबलू जायसवाल सहित कस्बावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button