
वजूखाने में गंदगी और बयानबाजी पर सुनवाई नौ को
वाराणसी। सीजेएम अश्वनी कुमार की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के पास वजूखाने में गंदगी करने और नेताओं की बयानबाजी प्रकरण में स्थानातारण करने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट ने सबंधित अदालत के कार्यालय से आख्या मांगते हुए सुनवाई के लिए नौ फरवरी की तिथि नियत की है।
इस मामले में पिछले तिथि पर एमपी एमएलए /एसीजेएम पंचम के पीठासीन अधिकारी ने बहस सुन कर आदेश के लिए 14 फरवरी की तिथि नियत की थी। तीन दिन पहले कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट रिक्त हो गई है। उक्त अदालत के पीठासीन अधिकारी एसीजेएम प्रथम के मजिस्ट्रेट हो गए है। वादी हरिशंकर पांडे और उनके अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर लंबित मुकदमे के ट्रांसफर करने की मांग की गई है।



