
दुद्धी,सोनभद्र– तहसील मुख्यालय के रेलवे स्टेशन मोड़ पर रविवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये| राहगीरों द्वारा निजी साधन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया| जहां चिकित्सक ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया| मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर विधिक कारवाई में जुटी हुई है|
जानकारी के अनुसार नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कटहल गांव निवासी उमेश उराव(25 वर्ष) अपने बाइक पर नरेश उराव(55वर्ष) व आनंद कुमार(30 वर्ष) को बैठाकर दुद्धी नगर की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था| अचानक उसकी नगर के रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप उसने तेज रफ्तार बाइक पर से नियन्त्रण खोते हुए आगे जा रही बाइक को टक्कर मारते हुए बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गई| हादसे में आगे बाइक से जा रहे रजखड़ गांव निवासी राजकुमार(22 वर्ष) अपने पिता परमेश्वर(55वर्ष) एवं बहन सोनी(30 वर्ष) हादसे के शिकार होकर घायल हो गये| मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल सभी घायलों को निजी साधनों से अस्पताल भेजने के साथ वाकये से पुलिस को अवगत कराया| मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर घायलों का हाल जाना।





