UP Live

एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

दुद्धी, सोनभद्र- एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान का दुद्धी मण्डल में प्रथम आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनरेश पासवान व उनके साथ आये एससी/एसटी आयोग के सदस्य सरवन सिंह गोड़ का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम कर बधाई दी।इस मौके पर दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,जिलामंत्री दिलीप पांडेय,क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर राय आदि लोगों ने आदिवासी समाज की समस्याओं को रखते हुए लघु वन उपज की खरीद फरोख्त किसी भी राज्य में करने का अधिकार आदिवासियों को देने की बात कही।

आगे कहा कि हमारे प्रदेश के आदिवासियों का लघु उपज वन निगम द्वारा खरीदा जाता है। स्वयं किसी राज्य शहर में बेचने की अवसर होना चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा हर गांव में कैम्प लगाकर आदिवासियों की भूमि सम्बन्धी कार्य व समस्याओं को देखा जाय। जिससे उनकी भूमि मुक्त हो सके।वक्ताओं ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के दो कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।इससे क्षेत्रीय समस्याओं को सही पटल पर रखने का मौका मिलेगा। वही सरवन सिंह गोड़ ने कहा कि वन उपज और आदिवासियों की भूमि को लेकर जो समस्या आ रही है उसे 12 जुलाई को बोर्ड की बैठक में सामने रखा जाएगा।

श्री पासवान ने कहा कि दुद्धी मण्डल के पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत सम्मान मिला है। किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान में किसी तरह की कोई कमी नही आने दूंगा और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करूँगा। इस कार्यक्रम के दौरान गेस्ट हाउस परिषर में श्री पासवान द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया !कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने की जबकि संचालन का कार्य मण्डल महामंत्री मोनू सिंह ने किया!इस दौरान सूरजदेव प्रसाद, ओम प्रकाश मिश्र, मनीष जायसवाल, राफे खान, संजू तिवारी, रूपेश जौहरी,राजीव कुमार,कुमार कुंदन, रवि सिंह,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button