State

सरकार कानून से जनसंख्या नियंत्रण नहीं कर सकती: सुब्रमण्यम स्वामी

पटना । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी एक कार्यक्रम में भाग लेने के शनिवार को पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार का दावा किया। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की जरूरत को नकारते हुए कहा कि अगर देश में आर्थिक प्रगति होगी तो जनसंख्या पर खुद नियंत्रण हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने माफियाा अतीक अहमद की हत्या को लेकर भी जवाब दिए।

पटना पहुंचे स्वामी से जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। वे मेरे अच्छे मित्र हैं। नीतीश कुमार जेपी मूवमेंट के समय से ही हमारे मित्र हैं।नीतीश कुमार में 2024 में प्रधानमंत्री को टक्कर देने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ऐसा कभी नहीं कहा। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मैं जब उनसे मिलूंगा तो जरूर इस बारे में पूछ लूंगा।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले जिस रफ्तार से जसंख्या बढ रही थी, उसमें कमी आई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति से ये अपने आप कम होती जाती है। जनसंखया को कम करने के लिए आर्थिक प्रगति को 10 फीसदी प्रति वर्ष करनी चाहिए जिससे जनसंख्या वृद्धि में कमी आएगी।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button