Crime

तीन यात्रियों के पास से 25 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त

नई दिल्ली । राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आ रहे तीन यात्रियों और एक अधिकारी के पास से पच्चीस करोड़ रुपये मूल्‍य का अडतालीस किलोग्राम से अधिक का सोना जब्‍त किया है। डीआरआई ने बताया कि उसने चार लोगों को गिरफ्तार कर तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे तीन यात्रियों को भारत में सोने की तस्करी के संदेह में पकड़ा।ये लोग सोने का पेस्ट बनाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। डीआरआई ने यात्रियों के बैग में काले रंग की पांच बेल्ट में छिपाकर रखे 20 पैकेट से 43.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है। डीआरआई ने यह भी संदेह जताया कि सूरत हवाई अड्डे पर एक संगठित तस्करी रैकेट चल रहा है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button