Crime

 ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत 

दुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में बुधवार/गुरूवार की मध्य रात्रि किसी ट्रेन की चपेट में आने से बाईस वर्षीय युवती की मौत हो गई| गुरूवार को तड़के सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
जानकारी के अनुसार निमियाडीह गांव निवासी नईमुद्दीन की पुत्री शबनम(22वर्ष) बुधवार की रात भोजन आदि लेने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई| गुरूवार को तड़के जब परिजन उसे अपने कमरे में नही देखे,तो अवाक हो गये| अभी लोग कुछ समझ पाते कि पता चला रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश कटी अवस्था में पड़ी हुई है| परिजनों के मुताबिक़ शबनम इन दिनों मानसिक अवसाद से ग्रसित थी| ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच पड़ताल करने के बाद क्षतविक्षत शव को कब्जे में लेकर यहां लौट आई|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button