Business

जीबीसी 4.0:सीएम योगी ने दिया रात्रिभोज, शामिल हुए निवेशक

  • उत्तर प्रदेश आए उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर किया आमंत्रित
  • आगन्तुकों ने लिया संगीत का आनंद, प्रदेश सरकार के मंत्री भी हुए शामिल

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें कई नामचीन उद्योगपति-निवेशक व मंत्रीगण शामिल हुए। जीबीसी 4.0 के अवसर पर यह निवेशक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आए हुए हैं। इस दौरान आगन्तुकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया।

रात्रिभोज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, डॉ. संजय निषाद, एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, निवेशक नीरव अम्बानी, युसुफ अली, जलज धानी, जे०बी० पार्क, सुजैन एलिजाबेथ, फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर, धीरज हिन्दुजा, जीनल मेहता, शराफुद्दीन सर्राफ, सतनाम संधू, डॉ. नरेश त्रेहान, निरंजन हीरानन्दानी, रवि जयपुरिया समेत लगभग 200 से अधिक आगन्तुक शामिल हुए।

राम स्तुति कथक नृत्य नाटिका से राममय हो उठा आयोजन स्थल

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 भी राममय हो उठा। बिरजू महाराज कथक संस्थान के कलाकारों ने जैसे ही राम स्तुति पर कथक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी, जय श्रीराम की गूंज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गुंजायमान हो उठा तो मुंबई से आईं बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर के गीतों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। सोमवार सुबह से ही लखनऊ की सड़कें यूपी के लोकनृत्यों की खुशबू से महक उठीं।

राम स्तुति से राममय हो उठा जीबीसी 4.0
बिरजू महाराज कथक संस्थान की संजीवनी श्रीवास्तव, अत्रांशी सिंह, जयश्री श्रीवास्तव, जाह्नवी तिवारी, वैदेही बाथम आदि कलाकारों ने राम स्तुति पर कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर पूरे माहौल को राममय कर दिया। प्रस्तुति निर्देशन सरिता श्रीवास्तव व नृत्य निर्देशन राजेंद्र गंगानी का रहा। बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर ने जैसे ही मंच संभाला, उनके गाने का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोलने लगा। ये मोहे मोहे के धागे तेरी अंगुलियों से जा उलझे, छम छम छम आदि गीतों पर युवा झूम उठे।

यूपी की संस्कृति का दीदार कर अभिभूत हो उठे आगंतुक
जीबीसी 4.0 में देश के अनेक कोने से आए आगंतुकों ने एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक यूपी की संस्कृति का दीदार किया। यहां के लोकनृत्य देखकर हर कोई बोल उठा-अद्भुत। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के गेट नंबर-एक पर मथुरा के राजेश शर्मा व उनकी टीम के सदस्यों ने मयूर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। 1090 चौराहे पर आजमगढ़ के उमेश कन्नौजिया व उनकी टीम का धोबिया लोकनृत्य देखने रुके राहगीरों ने करतल ध्वनि से हौसलाअफजाई की। अयोध्या के विजय यादव-शीतला प्रसाद वर्मा फरुवाही लोकनृत्य, प्रकृति यादव अवधी लोकनृत्य, राजेश गौड़ व आजमगढ़ के सतीश कुमार कहरवा लोकनृत्य पर प्रस्तुति दी।

गाजीपुर के सल्टूराम धोबिया लोकनृत्य, प्रयागराज की प्रीति सिंह व कृति श्रीवास्तव टीम ढेढ़िया लोकनृत्य, झांसी के निशांत सिंह भदौरिया व इमरान खान राई, मथुरा के खजान सिंह व महिपाल सिंह टीम के साथ बमरसिया लोकनृत्य पर खूब वाहवाही लूटी। दिवारी-पाईडंडा लोकनृत्य पर महोबा के लखन लाल यादव- बांदा के अखिलेश यादव ने हर किसी को झूमने पर विवश कर दिया। सोनभद्र के कतवारू जनजाति लोकनृत्य व सोनभद्र की आशा कुमारी झूमर लोकनृत्य, संतोष सिंघा आदिवासी लोकनृत्य, पीलीभीत के बंटी राणा थारू लोकनृत्य पर प्रस्तुति दी।

मोदी ने बदली उद्योगपतियों और राजनेताओ के गठजोड़ की अवधारणा: राजनाथ

अपनी प्रतिभा को पहचान कर आज सुरक्षा, सुशासन और विकास से जुड़ चुका है उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

यूपी में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल : प्रधानमंत्री

फिल्म सिटी की छवि देख प्रसन्न हुए मोदी, सीएम योगी के प्रयासों को सराहा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button