UP Live

एफआरसीटी ने बेटी विवाह हेतु भलुअनी के रामध्यान कुशवाहा को दी आर्थिक सहायता

एफआरसीटी संस्था ने भलुअनी के रामध्यान कुशवाहा की बेटी के विवाह हेतु दो लाख चौदह हजार पाँच सौ सड़सठ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संस्था के सदस्यों द्वारा राशि सीधे खाते में भेजी गई। नवंबर में छह परिवारों को कुल 12.87 लाख रुपये प्रदान किए गए। मार्च 2025 से अब तक 48 बेटियों को 48 लाख से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

  • नवंबर माह में प्रदेश के छह परिवारों को 12.87 लाख रुपये का सहयोग, अब तक 48 बेटियों के विवाह के लिए 48 लाख रुपये से अधिक सहायता

भलुअनी, देवरिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था एफआरसीटी ने नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर 10 रामनगर इसरौली निवासी रामध्यान कुशवाहा की बेटी के विवाह हेतु 2 लाख 14 हजार 567 रुपये की धनराशि सहयोग के रूप में प्रदान की है। यह राशि 10 नवंबर से 25 नवंबर 2025 के बीच संस्था के सदस्यों द्वारा 40 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की गई।

इसी प्रकार देवरिया जनपद के पथरदेवा निवासी राजेश मद्धेशिया को भी संस्था की ओर से बेटी के विवाह के लिए 2 लाख 15 हजार 822 रुपये की सहयोग राशि मिली है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा तथा जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा ने बताया कि नवंबर माह में संस्था एफआरसीटी द्वारा प्रदेश के कुल छह परिवारों को 12 लाख 87 हजार 878 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मार्च 2025 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक 48 बेटियों के विवाह के लिए 48 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है।

संस्था आकस्मिक निधन और बेटी विवाह जैसी परिस्थितियों में सदस्यों से अधिकतम 50 रुपये तक का सहयोग एकत्र करती है, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थी या नामिनी के खाते में भेज दिया जाता है। वर्तमान में संस्था के उत्तर प्रदेश में 57 हजार से अधिक सदस्य पंजीकृत हैं।

एफआरसीटी का संचालन उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर 2024 से किया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 31 अक्टूबर 2025 से संस्था सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रही है। संस्था के प्रयासों से समाज में सहयोग, एकजुटता और मानवता की भावना मजबूत हो रही है।

सोनबरसा ग्राम पंचायत में खलील अंसारी नए कोटेदार चयनित

उत्तर प्रदेश में पर्यटन का स्वर्ण युग :2025 में 121 करोड़ पर्यटक,विकसित यूपी @2047 का ब्लूप्रिंट तैयार

धर्म ध्वजारोहण के तीसरे दिन भी अयोध्या में श्रद्धा और उत्साह का महासंगम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button