Crime

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने बैंक खाते से निकाले 66 हजार रुपए

मीरजापुर । एटीएम से पैसे निकालने गए युवक के कार्ड को बदलकर जालसाज ने उसके बैंक खाते से 66 हजार रुपए निकाल लिए। हलिया थाना क्षेत्र के खरिहट खुर्द गांव निवासी अभय शुक्ला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्थानीय थाने पर तहरीर दी।

हलिया स्थित एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए अपने पिता का भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड लेकर आया और दस हजार रुपए निकालने का प्रयास किया लेकिन एटीएम मशीन से पैसा नहीं निकला। पीछे खड़े युवक ने पास आकर कहा कि आपका पैसा निकला तो मैंने कहा कि पैसा नहीं निकल रहा है। पैसे निकालने के लिए युवक ने मेरा एटीएम कार्ड मांगा कि आपका पैसा निकाल दे रहा हूं। एटीएम कार्ड उस युवक को दे दिया। उसने कुछ देर तक पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद पैसा न निकलने की बात कहकर मुझे एटीएम कार्ड देकर चला गया।

एटीएम कार्ड लेकर मैं बरी स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने के लिए पंहुचा और पचास रुपये का पेट्रोल डलवाया। मशीन पर एटीएम कार्ड लगाया और पिन कोड डाला तो मशीन कोड़ गलत बताने लगा। एटीएम कार्ड चेक करने पर उस पर दूसरे का नाम अंकित था।इस दौरान युवक ने खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए। दस हजार रुपये का मैसेज मोबाइल फोन पर आया और अन्य रुपये निकलने का कोई मैसेज नहीं आया। पुलिस साइबर सेल को प्रार्थना पत्र भेजने की बात कहकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button