
हापुड़ : उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार भोर एक सड़क हादसे मे कार सवार चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर रसूलपुर गांव के पास आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक केंटर से टकरा गयी।
इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगो की मृत्यु हो गयी जबकि तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।उन्होने बताया कि सभी हताहत मुरादाबाद के निवासी बताये जाते हैं जो गढ़मुक्तेश्वर इलाके में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है।
सीओ अशोक शिशोदिया ने बताया कि बुधवार सुबह हाईवे पर एक हादसा हुआ, जिस्मने सवार चार लोगों की मौत हो गई,. हादसे में एक बच्चा घायल ही जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. उन्होंने बताया कि सड़क पर खराब कैंटर में एक कार जा घुसी. इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य कैंटर ने टक्कर मार दी, इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कड़ी मशाकट के बाद सभी को बाहर निकाला गया । (वार्ता)



