Crime

पत्नी की मौत के मामले में पूर्व एसडीओ को रांची से गिरफ्तार किया गया

झारखंड । पुलिस ने रविवार को हजारीबाग सदर के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार को उनकी पत्नी की मौत में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्नी ने पिछले साल दिसंबर में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) अमित कुमार आनंद ने बताया कि कुमार फरार थे और पुलिस की एक टीम ने उन्हें शाम को रांची से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के लिए हजारीबाग लाया जा रहा है।

पूर्व एसडीओ की पत्नी अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता ने अशोक कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पद से हटाये गये अशोक कुमार ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी जिसे 31 जनवरी को खारिज कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अनीता देवी ने पिछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी।(वीएनएस)

नंबर को लेकर तनाव नहीं लें छात्र और अभिभावक, बच्चों की अनूठी प्रतिभा को पहचानें: मोदी

महाकुम्भ 2025 : प्रतिदिन औसतन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button