Crime

पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू का 11 करोड़ का फ्लैट कुर्क

लखनऊ । भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा का लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट कुर्क किया गया है। इसकी कीमत करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने रिश्तेदारों व करीबियों के नाम पर करोड़ों की सम्पत्ति खरीदी है, जिसे कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में बहू के नाम पर खरीदी गई करीब साढ़े 11 करोड़ के आलीशान फ्लैट को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई डीएम भदोही के आदेश पर जिले की पुलिस ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से किया है।बाहुबली विजय मिश्रा और गैंग से संबंधित लोगों की अब तक 45 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button