Crime

चोरी की नौ मोटरसाइकिल के साथ पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाएं जा रहे अभियान में कुलदीप गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार आदेश कुमार त्यागी ने हमराह पीलीकोठी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच के दौरान नाथूपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार दो-दो व्यक्ति तथा एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते हुए आ रहे थे।

पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो वे वापस मुड़कर भागने लगे और आपस में टकराकर गिर पड़े। पुलिस टीम ने उन सभी को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया और वाहन का प्रपत्र मांगा गया तो वे नहीं दिखा सके।पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने मोटरसाइकिल चुराने की बात कबूल ली और बताया कि वे इन गाड़ियों को बेचने जा रहे थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button