Crime

पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक सशस्त्र मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक ई राज राजा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी सर्विलांस व कोतवाली उरई पुलिस ने कानपुर झांसी राजमार्ग पर करमेर रोड ओवर ब्रिज के पास डकैती की योजना बनाते बदमाशों को ललकारा जिस पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गये जिन्हे धर दबोचा गया। इस बीच तीन बदमाशों को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button