Crime

बरेली में फोम फैक्ट्री में आग,चार जिंदा जले

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर जिले में बुधवार देर रात लगी आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गये।शाहजहांपुर हाईवे पर जेड गांव में अशोका फोम की फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 6.30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये।

आग की चपेट में आकर झुलसे कई मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात करीब नौ बजे आग बुझने के बाद लापता मजदूरों की तलाश शुरू की गई। अशोका फोम फैक्ट्री में आग की शुरुआत गोदाम से उस वक्त हुई, जब मजदूर काम खत्म करने की तैयारी कर रहे थे। कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और 25-30 फुट ऊंची तक लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने आसपास के इलाके को भी पूरी तरह खाली करा लिया।

फरीदपुर की एक, बरेली की तीन और परसाखेड़ा की एक दमकल गाड़ी करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा सकीं। रामपुर बाग निवासी अशोका फोम के मालिक अशोक अग्रवाल का सिविल लाइंस में शोरूम और फरीदपुर के जेड गांव में फैक्ट्री है। यहां फोम के गद्दों समेत कई उत्पाद बनाए जाते हैं।सीएफओ चंद्र मोहन और सीओ फरीदपुर गौरव कुमार के साथ पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी देर रात तक डटे रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button