UP Live

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाली महिला पर एफआईआर दर्ज

दुद्धी,सोनभद्र–  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक महिला द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने को संज्ञान लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल ने कोतवाल दुद्धी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंप कर,प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी पंकज कुमार सिंह द्वारा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत आरोपी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस जांच जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button