Entertainment

फिल्मस्टार जान अब्राहम काशी पहुंचे शूटिंग के दौरान लगी चोट, जाना पड़ा अस्पताल

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता व फिल्म स्टार जॉन अब्राहम एक फिल्म के सिलसिले में शूटिंग करने बनारस पहुंचे है। आज अचानक शूटिंग के दौरान उन्हें हाथ में चोट आ गई जिसके कारण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम आज शिवाला घाट पर “सत्यमेव जयते” फिल्म की शूटिंग में लगे हुए थे। यहाँ फिल्म से जुड़े एक दृश्य की शूटिंग करते समय उनके हाथ में अचानक मोच आ गई, और वे लगभग लड़खड़ा कर गिरते-गिरते बचे।

असह्य दर्द के कारण उन्हें तत्काल शूटिंग बंद कर अपेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका एक्सरे किया गया, हालत ठीक होने पर बाद में वे वहां से लौट आए। बताया गया कि फिलहाल शूटिंग स्थगित की गई है उनके ठीक हो जाने पर शूटिंग का अगला दृश्य फिल्माया जाएगा। इसके पूर्व सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट की खबरें आई जिस पर उनके साथ आए लोगों ने इसका खंडन किया और चोट लगने की असल वजह बताई। जान अब्राहम इस वक्त बिल्कुल ठीक और अपने होटल में आराम कर रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button