Crime

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नरवा-गरुआ-घुरुवा-बाड़ी योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में गोठान का निर्माण किया है। प्रदेश के नेता और आला अधिकारी लगातार गोठानों में कार्यों का निरीक्षण करते आ रहे है। इस बीच रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद के गोढ़ी में बने गोठान में भाजपा नेता निरिक्षण करने पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, भाजपा के कार्यकर्ता गोठान की फोटो और वीडियो ले रहे थे। तभी विवाद हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची।मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता को चोट आई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गोठान पहुंचे हुए है।

वहीँ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर हसौद थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे है।आपको बता दें कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री ओपी चौधरी, मीडिया सेल प्रभारी अमित चिमनानी समेत बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता गौठान के निरिक्षण के लिए पहुंचे। बता दें कि 20 मई से भाजपा गौठान पर आंदोलन करेगी।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button