Crime

प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

महराजगंज । जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात में युवक के मोबाइल नंबर पर एक फोन काल आया था। बात करने के बाद परिजनों को कुछ बताए बिना ही वह घर से निकला था। सुबह स्कूल में उसकी लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार परसौना प्राथमिक विद्यालय मे आज सुबह गांव की महिला टहलने गई थी। उसी दौरान उसकी नजर परसौना प्राथमिक विद्यालय में पड़ी। वहां एक युवक का शव देख महिला ने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। युवक की पहचान गांव के ही 26 वर्षीय हरीश साहनी के रूप में हुई। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। बताया कि रात 9 बजे उसके बेटे के फोन पर एक कॉल आया था। उसके बाद वह बिन बताए घर से चला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में एक युवक का शव मिला है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button