Crime

शराब के झगड़े में ली पिता की जान

बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर हुये विवाद में एक युवक ने अपने पिता की ईंट मार कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दहगंवा गांव निवासी होरी लाल का अपनें लड़के किशन लाल से शराब के नशे में कुछ विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत किशन ने अपने पिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक की पत्नी रामा देवी नें पुलिस को बताया कि रात में शराब पीने के वाद नशे में दोनो बाप बेटों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनो में मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के ही दौरान किशन पाल नें अपनें पिता की ईट से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button