सेवापुरी,वाराणसी। बेटी के घर खिचड़ी पहुंचाकर बाइक से लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा वाराणसी-भदोही मार्ग कपसेटी बाजार में हुआ। यहां बाइक से आॅटो की टक्कर हुई जो मौत की वजह बनी। घटना के आॅटो छोड़कर चालक भाग निकला।
जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी बबलू 24 वर्ष अपने पिता राजेंद्र प्रसाद 55 वर्ष के साथ बाइक से अपने बहन के घर भदोही खिचड़ी पहुंचाने गया था और लौटते वक्त आॅटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पहले आॅटो चालक एक पशु को भी टक्कर मारी थी। कपसेठी पुलिस ने आॅटो को कब्जे में लिया वहीं मृतक की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक पेशे से बुनकर था तथा दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मौत की सूचना पर पत्नी मंझारी का रोकर हाल बेहाल है।



