Crime

आमने-सामने:प्रेमी युगल को लेकर दो गांवों में ठनी

दोनों है बालिग और कर चुके हैं कोर्ट मैरिज

वाराणसी। प्रेमी प्रेमिका के चक्कर में बवाल होने से बचा। हुआ ऐसा कि प्रेमिका प्रेमी के घर  रघुनाथपुर गांव चली आयी। इस बात की जानकारी होने पर बुधवार को लड़की के घर वाले उक्त गांव में पहुंच गये। यहां तनी तना और देख लेने की नौबत सामने आयी। इस दौरान लड़के की तरफ से भी एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गये। मामला बिगड़ने ही वाला था कि किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को थाने लेकर आयी। यहां जांच पड़ताल में चला कि दोनों बालिग है और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव का लड़का है और नेवादा की लड़की। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम चल रहा है। इस बात की जानकारी लड़की पक्ष हो गयी। ऐसे में लड़की को घर में बंद कर दिया और डांट फटकार भी लगाई। ऐसे में मौका पाकर लड़की प्रेमी के घर भाग आयी। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुआ तो वे एक दर्जन  की संख्या में गोलबंद होकर लड़के गांव पहुंच गये और उसके घर पहुंचकर धमकाने लगे। लड़के के गांव वाले भी जुट गये और देख लेने की धमकी देने लगे। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button