
वाराणसी। दी कमिश्नरी का चुनाव गुरूवार को संपन्न होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकारनाथ राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी अनिल कुमार पांडेय कैलाश नारायण मिश्र, लालचंद चौबे,रविशंकर त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार पांडेय,प्रमोद कुमार जायसवाल, राजेंद्र कुमार पटेल महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव और जगत नारायण मिश्र में सीधा मुकाबला होगा।
इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह,संयुक्त मंत्री पारसनाथ सिंह कोषाध्यक्ष बबलू प्रसाद सांस्कृतिक पीयूष कुमार उपाध्याय पुस्तकालय मंत्री सुनील कुमार शुक्ल आय व्यय निरीक्षक राजू कुमार और प्रबंध समिति के लिए अरुण कुमार दूबे,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, कृष्ण चंद्र मौर्य, दिवाकर पांडे नीरज कुमार श्रीवास्तव, रामजी प्रसाद, राघवमूर्ति श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार व राजेंद्र कुमार पटेल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान गुरूवार को सुबह 10 से दो बजे तक होगा फिर मतगणना होगी और 4 बजे तक परिणाम आएगा मतदान में 106 मतदाता भाग लेंगे और वाराणसी, गाजीपुर,जौनपुर, चन्दौली के मतदाता भाग लेंगे।



