Crime

आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत

दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरी में सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। 52 वर्षीय मोहम्मद आलीम पुत्र कुर्बान अली सोमवार की दोपहर अपने घर में खाना पीना खा कर लेटा था।  इस बीच तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली उसके घर पर गिरने से मोहम्मद आलीम की मौके पर ही मौत हो गई। आलिम की मौत के साथ ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। देखते ही देखते टोले-मुहल्ले के लोगों का जमावड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अमवार पुलिस चौकी इंचार्ज अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button