Crime

सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 30 घायल

चित्तूर : आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के बंगुरुपालम मंडल में मोगली घाट रोड पर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस और लॉरी के बीच टक्कर होने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय एपीएसआरटीसी की बस चित्तूर से पलमनेर जा रही थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में चित्तूर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।इस बीच, चित्तूर के कलेक्टर सुमित कुमार और पुलिस अधीक्षक बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button