
चेन्नई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने 17 घंटे तक चली छापेमारी के बाद तमिलनाडु के ऊर्जी , उत्पाद ए(वार्ता)वं मद्यनिषेध मंत्री वी. सेंथिलबालाजी को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है।ईडी ने मंगलवार को छापे के बाद मंत्री को गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद ईडी अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए अपने कार्यालय लेकर गए, जहां पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ओमंदुरार सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।ईडी के अधिकारियों को देखते ही बिजली मंत्री सेंथिल की तबीयत बिगड़ गई और ईडी अधिकारियों के सामने ही वे जोर-जो से रोने लगे।
सूत्रों ने बताया कि कई मंत्रियों और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए अस्पताल पहुंचे। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक इलाज के बाद उन्हें आज बाद में रिमांड के लिए प्रधान सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है। ईडी अधिकारी विस्तृत पूछताछ के लिए उन्हें नयी दिल्ली लेकर जा सकते हैं। अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और सशस्त्र केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने कहा कि यह बदला लेने वाली कार्रवाई है। हम सारी चीज़ों का सामना करेंगे। केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्यों में गलत काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली में यह किया और अब यह तमिलनाडु में कर रही है। हम इसका सामना करेंगे।
गौरतलब है कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीएमके नेता के वी. सेंथिल के करूर स्थित आवास और राज्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पर ईडी के अधिकारियों ने दिनभर छापेमार कार्रवाई की। साथ ही करूर में उनके भाई और एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी कार्रवाई की है।इधर इस छापामार कार्रवाई पर सियासत भी शुरू हो गई है। डीएमके के राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने कहा कि मंगलवार सुबह 7 बजे तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें मंगलवार सुबह से लेकर 14 जून की रात 2:30 बजे तक उन्हें किसी भी दोस्त, रिश्तेदार और उनके वकील से मिलने नहीं दिया गया।
सचिवालय पर ईडी का छापा संघवाद पर सीधा हमला :स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा विद्युत मंत्री वी. सेंथिल के सचिवालय कार्यालय में की गयी छापेमारी काे संघवाद के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। साथ ही दावा किया कि 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।श्री स्टालिन ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा, “राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस प्रकार की पिछले दरवाजे की नीति अपनाने की भाजपा को ना तो कोई राहत प्रदान करेगा और ना ही उन्हें कोई वांछित परिणाम देगा।”(वार्ता)
तमिलनाडु में ईडी कार्रवाई पर बोले खरगे, केंद्र सरकार की बेशर्मी भरी कोशिशें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने तमिलनाडु के बिजली मंत्री थिरु वी. सेंथिल बालाजी के कार्यालय में तलाशी के लिए एनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट की कार्रवाई की निंदा की है। खरगे ने कहा, ये डराने-धमकाने और परेशान करने के लिए केंद्र सरकार की बेशर्मी से भरी कोशिशें हैं। राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ जांच एजेंसियों का इस तरह से खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग मोदी सरकार की पहचान रही है। इस तरह की हरकतें विपक्ष को चुप कराने में कामयाब नहीं होंगी बल्कि ये मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ अपने लोकतांत्रिक संघर्ष को जारी रखने के विपक्ष के दृढ़ संकल्प को और मजबूत करती हैं।(वीएनएस)।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से मुलाकात की, जो आज ओमंडूरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के बाद सेंथिल बालाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
(फोटो सोर्स: तमिलनाडु सरकार) pic.twitter.com/TpVD1cjm8r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
#WATCH तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से मिलकर अस्पताल से रवाना हुए।
ED के अधिकारियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हिरासत में लिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। pic.twitter.com/bpPNE8hY7V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
#WATCH ये एक निराधार आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक है। कल उन्हें उनके घर से रात 2 बजे ले जाया गया। उन्हें 14 घंटे तक हिरासत में रखा गया। ED ने उन्हें गिरफ्तारी का आधार बताए बिना ही हिरासत में ले लिया था… हम कानूनी रूप से इस… pic.twitter.com/S7ufuhtCO0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
#WATCH तमिलनाडु के पशुपालन मंत्री अनीता आर. राधाकृष्णन, समाज कल्याण और महिला अधिकारिता मंत्री पी. गीता जीवन, आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री एन. कायलविझी, कानून मंत्री रघुपति, तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से मिलने ओमंडूरार अस्पताल पहुंचे।… pic.twitter.com/SSL1cHCYCM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023



