Sports

फाईनल मकाबले में दुर्गापुर पश्चिम बंगाल ने दुद्धी को हराकर, कप पर किया कब्जा

37वें अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का भव्य समापन

दुद्धी, सोनभद्र : 37वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर की टीम ने दुद्धी को 5 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। टाऊन क्लब के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का टॉस दुर्गापुर के कप्तान ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

दुद्धी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में अपने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जिसमें आलोक शर्मा ने 1 छक्के व 4 चौके की मदद से 35 रन,अभिषेक ने 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 34 रन, धीरज अग्रहरि ने 3 चौके की मदद से 16 रन व सुमित सोनी ने 2 छक्के की मदद से 13 रन जोड़े। गेंदबाजी करते हुए दुर्गापुर के गेंदबाजों में राजनायक ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।इसी प्रकार अमित ने 4 ओवर में 32 रन खर्चकर 2 विकेट व आनंद ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दुर्गापुर की टीम ने 18 ओवरों में अपने 5 विकेट खोकर, जीत लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें सिद्धांत ने 4 छक्का और 8 चौके की मदद से सर्वाधिक 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंकित ने 1 छक्का 7 चौका की मदद से 44 रन, और विश्वजीत 2 छक्के की मदद से 18 रन जोड़े।गेंदबाजी करते हुए दुद्धी के गेंदबाजों में धर्मेंद्र मिश्रा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए।वहीं रजत राज,सुमित सोनी व अभिषेक ने 1-1 विकेट लिए।इस तरह दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम ने दुद्धी की टीम को 5 विकेट से पराजित कर,विजेता कप पर कब्जा कर लिया।

आज के मैच में 77 रनों की पारी खेलने वाले दुर्गापुर के सिद्धांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दुर्गापुर के अंकित को दिया गया।आयोजन कमेटी द्वारा विजेता टीम को 50 हजार नकद व चमचमाती विजेता कप और उपविजेता टीम दुद्धी को 25 हजार नकद व उपविजेता कप प्रदान किया गया।मैच में निर्णायक की भूमिका गौस मुहम्मद खान व नागेंद्र राज ने किया।कमेंट्री सलीम खान व सुनील जायसवाल ने किया।स्कोरिंग राजू शर्मा ने की।

इसके पूर्व टूर्नामेंट समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह से अभिनन्दन किया गया।समारोह को संबोधित हुए श्री चेरो ने बेहतरीन आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया और भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ.एचपी सिंह,रेनुकूट चेयरमैन ममता सिंह,अनिल सिंह,गोपाल दास जायसवाल,सीओ प्रदीप सिंह चंदेल,जेके सीमेंट के जीएम आशुतोष झा ,जुबेर आलम,मनोज मिश्रा ने भी पूर्वांचल के ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों समेत आयोजन कमेटी को बधाई दिया।

समारोह अध्यक्ष दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए आयोजन कमेटी का आभार जताया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट अध्यक्ष ज़बी खान व सचिव अंकुर बच्चन ने सबका आभार व्यक्त किया।संचालन मु.शमीम अंसारी ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button