Sports

दुर्गापुर बंगाल ने चंदौली को 71 रनों से हराकर किया क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश

शुक्रवार को मेजबान टाउन क्लब बी भिड़ेगी प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज से

दुद्धी, सोनभद्र : टीसीडी ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मैच में वृहस्पतिवार को वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम चंदौली को 71 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल ने बताया कि मैच का टॉस चंदौली के कप्तान चिरंजीवी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दुर्गापुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जिसमें उद्घाटन बल्लेबाज सिद्धांत ने 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज आकाश ने एक छक्का और चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

मध्यमक्रम बल्लेबाज अंकित ने भी तीन छक्का और दो चौके लगाते हुए 30 रन बटोरे।चंदौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने अपने चार ओवरों की में 32 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा आलोक व लकी ने दो-दो विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी चंदौली की टीम 18.5 ओवर में ही मात्र 121 रन बनाते बनाते ऑल आउट हो गई। जिसमें अंकुर यादव ने 2 छक्का 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। करन गिल ने 18, राहुल यादव ने 16 व कप्तान चिरंजीवी ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुर्गापुर के खिलाड़ियों में सिद्धांत ने अपने दो ओवरों में चार रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। आकाश व अंकित को भी दो-दो विकेट मिला।

इस प्रकार वर्टेक्स दुर्गापुर ने चंदौली को 71 रनों के भारी अंतराल से हराकर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। बैटिंग करते हुए 65 रन व बालिंग में 3 विकेट अर्जित करने वाले दुर्गापुर के खिलाड़ी सिद्धान्त को मैन आफ द मैच घोषित कर,मुख्य अतिथि चैयरमैन कमलेश मोहन के हाथों पुरस्कृत किया गया।मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रितेश थे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी व सुनील जायसवाल ने किया। स्कोर की भूमिका अयाज व अयान ने निभाई। शुक्रवार को टाउन क्लब बी की टीम प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज से अपना पहला मैच खेलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button