UP Live

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रविकान्त,सपा से दुर्गा यादव ने किया नामांकन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रविकांत पटेल ने जिलाधिकारी न्यायालय में पर्चा दाखिल किया। भारी सुरक्षा के बीच जिलाधिकारी न्यायालय में रविकांत पटेल जिला मुख्यालय पर पर्चा दाखिल करने पहुँचे तो उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास,चारों विधायक व भाजपा प्रभारी सुभाष यदुवंश मौजूद रहे। पर्चा दाखिल के दौरान भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रविकांत पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार को नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी/एसडीएम अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियो व् समर्थको के उत्साह के बीच जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे और करीब 12:15 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल ने दो सेट पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल वार्ड 6 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं और मिठौरा क्षेत्र के हरपुर कला के निवासी हैं। वही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये समाजवादी पार्टी की ओर से दुर्गा यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

सपा नेता दुर्गा यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है।  वही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दुर्गा यादव के नामांकन के मौके पर सपाइयों ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाये और नामांकन के लिये पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिवड़ेवाल, जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव,जिला महासचिव दीनबंधु यादव,पूर्व महासचिव आमिर खान,सैयद अरसद, अमित चौबे,विजय यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button