NationalUP Live

कोहरे के कारण अहमदाबाद से बनारस आया यात्री विमान पहुंच गया लखनऊ

विमान में सवार 176 यात्रियों ,उनके परिजनों की हुई फजीहत

वाराणसी। ठंड व कोहरे का असर विमान सेवाओं पर पड़ने लगा है। आज अहमदाबाद से वाराणसी के लिए उड़ा स्पाइस जेट का विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बनारस के बजाए मजबूरन लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गया। दृश्यता कमजोर होने के चलते विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लगभग पौने 3 घंटे बाद जब मौसम साफ हुआ तब जाकर विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर वापस उतारा जा सका। इस दौरान विमान में सवार 176 यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
दरअसल, स्पाइसजेट का विमान एसजी 971 अहमदाबाद से उड़ान भरकर सुबह 9 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने विमान उतारने में असमर्थता जताई। तुंरत एटीसी से संपर्क साधा गया। इस दौरान विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए भेज दिया गया। लगभग 2 घंटे 45 मिनट बाद जब मौसम साफ हुआ तब जाकर वापस दोपहर पौने 12 बजे विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार 176 यात्रियों और उन्हें लेने एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। बाद में वाराणसी एयरपोर्ट से 12:20 बजे विमान ने अहमदाबाद के लिए दुबारा उड़ान भरी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button