UP Live

दुद्धी नवजीवन समिति की बैठक सम्पन्न,पुनर्गठन 17 जुलाई को

दुद्धी, सोनभद्र- कचहरी परिसर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुस्तकालय भवन में शनिवार को दुद्धी नवजीवन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने समिति की खेल क्षेत्र में दिये जा रहे योगदान की सराहना करते हुए,इसके विस्तार व पुनर्गठन पर जोर दिया।

कहा कि समिति ने खेल क्षेत्र से जुड़े मेधावी युवाओं को  आगे बढ़ाने का काम किया है और खेल क्षेत्र में अपना भविष्य देखने वाले युवाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है।अन्य वक्ताओं ने भी समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए, हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही समिति के पुनर्गठन हेतु 17 जुलाई को इसी भवन में वृहद बैठक का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव,जवाहर लाल अग्रहरि, कुलभूषण पांडेय,प्रभु सिंह, अवधेश जायसवाल,इस्लामुलहुदा, महेन्द्र जायसवाल, अवधेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन शिवशंकर प्रसाद एड. ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button