वाराणसी। बड़ागांव पुलिस ने टैंकर ट्रक से डीजल चुराने वाले अभियुक्त को 40 लीटर डीजल के साथ बाबतपुर स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा। अभियुक्त की पहचान सुनील पटेल पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम निहालापुर थाना बड़ागांव के तौर पर हुई। पुलिस की माने तो सुनील एक टैंकर से रात में डीजल चोरी कर रहा। गश्त के दौरान नजर पड़ी तो पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का 40 लीटर डीजल बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश सिंह, हेडकांस्टेबल नन्द लाल यादव थे।



