NationalUP Live

देव दीपावली – आ रहे सरकार, काशी स्वागत को तैयार

दो सभाओंं के जरिए 7 विधानसभा व 3 लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ेंगे पीएम

वाराणसी। लगभग 9 माह बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर काशी आ रहे हैं। 23 वीं बार उनके काशी आगमन पर धर्म नगरी भी उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा कर मोदी का इंतजार कर रही है। पूरी काशी को भव्य रूप से सजाया संवारा गया है तो कार्यक्रम स्थलों को भगवा मय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान लगभग पौने 7 घंटे काशी में रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खजुरी व राजघाट में दो सभाओं के जरिए सात विधानसभा व 3 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों से जुड़ेंगे। कल किसी भी प्रकार के निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी पाबंदी रहेगी।

सभा स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा के साथ एसपीजी के कमांडो तैनात रहेंगे। बाहरी सुरक्षा घेरा स्थानीय पुलिस के जिम्मे होगा तो दूसरा घेरा केंद्रीय बल संभालेंगे। पीएम की सुरक्षा के मुख्य घेरे में एसपीजी कमांडो तैनात रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर 2:10 पर बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर वे मिर्जामुराद के खजूरी सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सिक्स लेन सड़क का लोकार्पण करने के बाद डॉक्यूमेंट्री के जरिए इससे मिलने वाले लाभ से रूबरू होंगे। पीएम यहां जुटे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर उन्हें नया संदेश देंगे। करीब 45 मिनट तक यहां रहने के बाद वह अपराहन 3:35 बजे डोमरी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा होते हुए गंगा किनारे भगवान अवधूत राम घाट पहुंचेंगे, यहां अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर वह अपराहन 4 बजे ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां से प्रधान मंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दर्शन करने जाएंगे।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल पीएम को 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री से कार्य की प्रगति की जानकारी देंगे। तत्पश्चात पीएम ललिता घाट से शाम 4:45 बजे चलकर 5 बजे राजघाट पहुंचेंगे जहां दीप जलाकर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यहां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार वेबसाइट का लोकार्पण भी होगा। राजघाट में लगभग 5500 लोगों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। 45 मिनट के संबोधन के बाद शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री राजघाट से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे। उनके साथ तीन बड़े वोट में एसपीजी के जवान सुरक्षा घेरा बनाकर चलेंगे। चेत सिंह घाट पर 10 मिनट तक रुक कर वे भव्य लेजर शो देखेंगे। लगभग 7 बजे रविदास घाट पहुंचेंगे यहां से सड़क मार्ग द्वारा सारनाथ रवाना होंगे। शाम 7:30 बजे सारनाथ पहुंचकर वे लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। तत्पश्चात तिब्बती संस्थान के कुलपति व शिक्षकों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री 8:15 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा रवाना होंगे और लगभग 8:50 पर एयर इंडिया के विशेष विमान से नई दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

पीएम के आगमन को लेकर 1000 होर्डिंगसंग 12 स्थानों पर लगे एलइडी स्क्रीन, किया जाएगा पल-पल का प्रसारण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 नवंबर को वाराणसी आने कार्यक्रम है। काशी का भव्य ब्रांडिंग कर रहा है सूचना विभाग। गंगा की सभी 84 घाटों सहित शहर के विभिन्न स्थानों तथा के मार्गों पर प्रधानमंत्री के मार्गों पर लगभग लगभग 1000 हार्डिंग, 1200 स्टैंडी के साथ-साथ गंगा घाट पर दर्शकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखने हेतु 12 स्थानों पर बड़े-बड़े एलसीडी वाल तथा शहर में लोगों को लाइव प्रसारण देखने के लिये 12 प्रमुख स्थानों पर 12 एलईडी लगाया गया है। संत रविदास मंदिर से डीरेका होते हुए सारनाथ मार्ग पर लगे होर्डिंग को झालरों से सजाया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button